ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा साधु संत की अगुवाई में सेक्टर-10 ए कृष्ण मंदिर से ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा निकली जा रही है। पिछले साल इस यात्रा पर नूंह के नल्हड़ मंदिर के पास पथराव के बाद हिंसा को देखते हुए इस बार पुलिस प्रशासन चौकन्ना है और मंदिर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।ब्रजमंडल यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। यात्रा को लेकर जिले में करीब एक हजार अतिरिक्त पुलिस फोर्स लगाई गई है। हथीन क्षेत्र मेव बहुमूल्य क्षेत्र है, जिसके चलते यहां पर करीब 350 पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।