फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Election 2024: विनेश फोगट और बजरंग पुनिया ने की राहुल गांधी से मुलाकात

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सियासी बयार तेज है. हरियाणा में 5 अक्टूबर को वोटिंग होगी और 8 अक्टूबर को नतीजे आएंगे. विधानसभा चुनाव की तारीखों के सामने आते ही सभी राजनीतिक दल सियासी गोटियां सेट करने में लग गए हैं. कांग्रेस हरियाणा फतह करने को कई सियासी चाल चलने को तैयार है. ऐसी अटकलें हैं कि हरियाणा के सियासी दंगल में विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया भी किस्मत आजमाते दिख सकते हैं. इन अटकलों को बल तब और मिला, जब दिल्ली में बजरंग और विनेश फोगाट ने राहुल गांधी से मुलाकात की. हरियाणा चुनाव के लिए कैंडिडेट लिस्ट जारी होने से ठीक पहले दोनों पहलवानों का राहुल गांधी से मिलना बड़ा संकेत है.

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें