रेवाड़ी जिले में दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित एक सोसायटी में चल रहे क्रिकेट सट्टा कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने एक फ्लैट में बैठकर धंधा चला रहे 4 सट्टोरियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 1.30 लाख कैश के अलावा लैपटॉप, मोबाइल व अन्य सामान बरामद हुआ है।