शहर के भुना रोड स्थित भगवान विश्वकर्मा के मंदिर में विश्वकर्मा पूजा दिवस के अवसर पर हवन का आयोजन किया गया। अंत में भंडारे का प्रसाद वितरित किया गए। इस दौरान पुजारी सुरेश शर्मा ने विधि-विधान से पूजा करवाई, सभी ने भगवान विश्वकर्मा को नमन किया। विश्वकर्मा सभा के वरिष्ठ प्रधान रामकुमार जांगड़ा ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन से धार्मिक भावनाओं का प्रचार प्रसार होता है। इस अवसर पर कैशियर संजय धीमान, पुरुषोत्तम जांगड़ा, जगदेव धीमान, गुरदयाल धीमान इकबाल धीमान, उप प्रधान रघुवीर धीमान, साहब धीमान, बंटी धीमान, लीलू राम जांगड़ा प्रदीप धीमान, रामफल शर्मा, प्रदीप बरार, रेशम जांगड़ा, गीता जांगड़ा व चंद धीमान उपस्थित रहे।