फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहाबाद के टोहाना में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में मनाया विश्व शांति दिवस

टोहाना के चंडीगढ़ रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वर विश्वविद्यालय में ब्रह्मा बाबा के स्मृति दिवस को विश्व शांति दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान मुख्य रूप से शहर थाना प्रभारी देवीलाल और टोहाना रतन डॉक्टर शिव सचदेवा ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य ज्योति प्रज्वलित करके किया गया। बहन कौशल्या ने बताया कि परमपिता परमात्मा ने ब्रह्मा बाबा के तन में अवतरित होकर सृष्टि का बदलने का कार्य इनके माध्यम से शुरू किया। ब्रह्मा बाबा का बौद्धिक नाम लेखराज था और उन्होंने अपना संपूर्ण तन, मन व धन लगाकर अपनी संपत्ति को बहनों के नाम कर कर एक ट्रस्ट बनाया। महिलाओं को समाज में उचित मान, सम्मान अधिकार दिलाने के लिए उन्होंने जो त्याग किया उसी को समर्पित यह दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस दिवस के उपलक्ष में 5 दिसंबर से 31 जनवरी तक योग मैडिटेशन किया जाता है लेकिन 16 जनवरी से 18 जनवरी तक विशेष योग विश्व शांति हेतु किया जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें