फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतिया: ब्राह्मणवाला में नशे के खिलाफ भड़के ग्रामीण, पुलिस चौकी का घेराव कर सख्त कार्रवाई की मांग

रतिया के गांव ब्राह्मणवाला में मंगलवार को बढ़ते नशे के कारोबार से परेशान होकर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एकजुट होकर पुलिस चौकी का रुख किया और नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में नशे का जाल इस कदर फैल चुका है कि युवाओं का भविष्य गर्त में जा रहा है, लेकिन शिकायत के बावजूद तस्करों पर प्रभावी लगाम नहीं लग पा रही है।सरपंच प्रतिनिधि हरजीवन सिंह ने बताया कि डीएसपी की अगुवाई में नशे पर लगाम लगाने के लिए 15 सदस्यीय कमेटी गठित की गई थी। यह कमेटी रात-दिन ठीकरी पहरा देकर नशा पकड़वाने में मदद कर रही है और बीते 4 दिनों में दो तस्करों को पकड़ा भी गया है। हालांकि, इसके बावजूद बिक्री जारी है और उल्टा तस्करों के समर्थक कमेटी के सदस्यों पर ही बेबुनियाद आरोप लगाकर धमकियां दे रहे हैं।ग्रामीण जसवीर सिंह खालसा और बंटी ने बताया की शाम होते ही तस्कर गांव में आकर नशीले पदार्थ बेचते हैं। गांव में नशे की वजह से पिछले 5-6 वर्षों में लगभग 30 से 35 युवाओं की जान जा चुकी है। शिकायत करने पर पुलिसकर्मी ठोस कार्रवाई करने के बजाय कमेटी बदलने की बात कहते हैं, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।मामले पर पुलिस चौकी प्रभारी दलबीर सिंह ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया है। पुलिस क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है और जल्द ही चिन्हित नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें