शहर की हंस कॉलोनी में शुक्रवार रात्रि युवकों ने घरों के बाहर लगे बिजली के मीटर तोड़ दिए। इसको लेकर हंस कॉलोनी की महिला लक्ष्मी देवी ने बताया कि शुक्रवार रात की करीब 9:30 बजे लाठी डंडे व तलवारों से युवकों ने बिजली के मीटर घर के बाहर लगी पानी की पाइप और दुकानों के गेट पर वार किए हैं। इससे काफी नुकसान हुआ है। इसकी सूचना मौके पर ही पुलिस को दी गई थी लेकिन पुलिस 40 मिनट के बाद पहुंची। वहीं पुलिस ने पहुंचने के बाद बताया कि इसकी शिकायत थाने में दे दी जाए। लोगों की मांग है कि मोहल्ले में बढ़ती गुंडागर्दी को नियंत्रित करते हुए पुलिस को आरोपियों पर उचित कार्रवाई करनी चाहिए।