फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना के उमेश गिल का वीवीएस लक्ष्मण की क्रिकेट एकेडमी में चयन

भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण की अकैडमी एनसीए में टोहाना के मॉडल के स्कूल के छात्र उमेश गिल का चयन हुआ है। जिसका कैंप 18 अप्रैल से बेंगलुरु में शुरू होगा। छात्र उमेश का टोहाना पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। स्कूल प्रिंसिपल रणधीर पुनिया, नगर परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक बंसल सहित गणमान्य लोगों ने उमेश का स्वागत किया है। इस दौरान जानकारी देते हुए स्कूल प्रिंसिपल रणधीर पूनिया ने बताया कि उमेश गिल ने 5 वर्ष की उम्र से ही क्रिकेट में जाने का सपना देखा था जिसमें वह लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा विजय मर्चेंट ट्रॉफी कराई गई थी जिसमें उमेश ने पंजाब की कप्तानी करके टीम को फाइनल तक पहुंचाने का काम किया था। उसकी इसी सफलता को देखते हुए नेशनल क्रिकेट अकादमी द्वारा उसका चयन किया गया है जिसमें देश भर से 25 खिलाड़ी भाग लेंगे। इस अकादमी से खेलने के बाद क्रिकेटर का भारत की अंडर -19 टीम में चयन होता है। उमेश गिल ने बताया कि मॉडल केएम स्कूल परिवार द्वारा उसके खेल में निखार लाने के लिए अनेक कार्य किए जिसके चलते वह इस मुकाम तह पंहुच पाया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें