केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल और हरियाणा के सीएम नायब सैनी शनिवार को फतेहाबाद जिले के भूना खंड के गांव गोरखपुर पहुंचे। यहां उन्होंने गोरखपुर हरियाणा अणु विद्युत परियोजना संयंत्र का दौरा किया। सीएम नायब सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल दोनों एक साथ हेलिकॉप्टर के जरिए आए। यहां उनकी संयंत्र बनाने वाली कंपनी एनपीसीआईएल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मीटिंग ली।