फतेहाबाद जिले के रतिया क्षेत्र के मीराना गांव के पास सोमवार को बाइक पर सवार होकर रतिया से अपने गांव प्लाटा जा रहे दो सगे भाइयों की सामने से तेज रफ्तार से आ रही पिकउप गाड़ी की टक्कर से मौत हो गई। दोनों भाई खेती-बाड़ी का काम करते थे। सूचना मिलने पर पुलिस की मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में मॉर्च्यूरी में रखवाया है। नागरिक हॉस्पिटल में मौजूद मृतक के प्लाटा निवासी भाई गुरचरण सिंह और गुरुदित ने बताया कि वो 4 भाई है व उनके बड़े भाई 60 वर्षीय कर्म सिंह व 55 वर्षीय रंजीत सिंह सोमवार सुबह किसी कार्य के सिलसिले में रतिया तहसील में पटवारी से मिलने आए थे। वापस आते समय ये हादसा हो गया। दोनों मृतकों के बच्चे विदेश में रहते हैं।