फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में पर्यावरण दिवस पर ब्रह्माकुमारी में किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में चंडीगढ़ रोड स्थित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके तहत केंद्र में पौधे लगाए गए। ब्रह्माकुमारी कौशल्या बहन ने कहा कि भारतीय संस्कृति में धरती को मां माना गया है, जब हम एक पेड़ लगाते हैं तो सिर्फ जड़ नहीं, बल्कि हम अपनी संस्कृति, कर्तव्य और भविष्य को भी रोपते हैं। मां हमें जीवन देती है, पेड़ जीवन को समझाते हैं। यह धरती मां के प्रेम, आदर सम्मान, कर्तव्य और निष्ठा का अभियान है। यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृशक्ति को समर्पित एक अनूठा प्रयास है इस अभियान में महिलाओं के द्वारा विशेष पौधारोपण किया जाए। यह पूरे देश की महिलाओं को हरियाली भरे भविष्य की ओर अग्रसर करने के लिए सशक्त बनाएगी, सभी को इस अभियान का हिस्सा बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक कदम बढ़ाते हुए एक पेड़ मां के नाम लगाए, प्रकृति को हरा भरा बनाना है, एक पेड़ मां के नाम लगाना है। इस अवसर पर माउंट आबू समर किड्स कार्निवाल मे आयोजित स्केटिंग मे तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले के मोक्ष मेहता को भी सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें