फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: नागरिक अस्पताल में नहीं चला ई-उपचार सर्वर, मरीजों की लगी लंबी लाइन

शाहिल शर्मा Updated Mon, 03 Nov 2025 01:09 PM IST

जिला नागरिक अस्पताल में ई-उपचार सर्वर के ठप रहने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में सोमवार को सुबह से ही सैकड़ों मरीज पर्ची कटवाने के लिए कतारों में खड़े नजर आए। लेकिन सर्वर न चलने के कारण कर्मचारियों को मजबूरन मैन्युअल पर्चियां काटनी पड़ीं। इससे न केवल मरीजों का समय बर्बाद हुआ बल्कि अस्पताल कर्मियों को भी अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ रही। मरम्मत कार्य के चलते सर्वर तीन माह से बन्द है। अस्पताल में पिछले तीन माह से ई-उपचार सर्वर बंद पड़ा है। इस कारण मरीजों का डेटा ऑनलाइन दर्ज नहीं हो पा रहा। पर्ची, जांच रिपोर्ट और दवाओं का पूरा काम कागज पर ही किया जा रहा है। इससे रिकॉर्ड संभालने में भी दिक्कतें आ रही हैं। अस्पताल में रोजाना 1000 से 1200 मरीजों की ओपीडी होती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें