शहर के दमकोरा रॉड स्थित राजकीय स्कूल परिसर में ब्लॉक स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों के करीबन 700 बच्चे भाग ले रहे हैं। परीक्षा की जांच के लिए पहुंचे ट्रॉफिक पुलिस इंचार्ज धर्म चंद ने जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। धर्म चंद ने बताया कि जिला पुलिस कप्तान सिद्धांत जैन के निर्देशानुसार डीएसपी कुलवंत सिंह के मार्गदर्शन में यह परीक्षा ली जा रही हैं। ब्लॉक स्तर के विजेता जिला स्तर, रेंज स्तर के बाद फिर प्रदेश स्तर पर प्रतिनिधित्व करेंगे।