फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: ट्रैफिक पुलिस ने छात्रों को ट्रैफिक नियमों के प्रति किया जागरूक

शाहिल शर्मा Updated Mon, 24 Nov 2025 02:37 PM IST

शहर के रेलवे रोड स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में ट्रैफिक पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें ट्रैफिक इंचार्ज कर्मचंद व उनकी टीम ने बच्चों को यातायात के नियमों की पालना करने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों को यातायात के नियमों को बारे में जागरूक करने से बच्चे अपने माता-पिता को भी इसकी पालना करने के बारे कहते हैं जिससे वे नियमों की जरूर पालना करते हैं। हमें दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए, अपने वाहन का बीमा, प्रदूषण, आरसी और लाइसेंस लेकर चलना चाहिए। कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। नियमों का पालन चालान से बचने के लिए नहीं बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें