शहर के विभिन्न इलाकों में ट्रैफिक पुलिस के इंचार्ज धर्मचंद के नेतृत्व में चालान काटने का अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने मोडिफाई साइलेंसर लगाने वाले बुलेट मोटरसाइकिल का 38 हजार का चालान किया। इस दौरान पुलिस द्वारा गलत पार्किंग करने वाले 25 वाहनों के चालान किए ताकि दोबारा कोई ऐसा न करे। ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज धर्मचंद ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस द्वारा एसपी फतेहाबाद सिद्धांत जैन के निर्देशानुसार पिछले कई दिनों से कार्रवाई की जा रही है जिसके तहत बुलेट मोटरसाइकिल का 38 हजार रुपए का चालान किया गया हैं उन्होंने बताया कि ट्रैफिक पुलिस द्वारा पहले लोगो को जागरूक किया जा रहा है। उसके बाद भी नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ चालान काटने की कार्यवाही की जाती है।