फतेहाबाद के गांव भिरडाना में रविवार देर शाम पराली की गांठों से भरे ट्रैक्टर ट्राली में आग लग गई। आग लगने से ट्रैक्टर ट्राली पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। जिस समय पराली में आग लगी तब वह भिरडाना के बाजार से गुजर रही थी। ट्रैक्टर चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए आग की परवाह न किए बिना ट्रैक्टर को बाजार से तेजी से निकालते हुए खाली जगह पर ले गया। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।