मौसम में आए परिवर्तन के चलते जिले में वीरवार को करीब डेढ़ बजे मूसलाधार बारिश शुरू हुई है। बारिश के आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं बारिश के बाद किसान अपनी धान की फसलों की रोपाई का काम पूरा कर संकेगे। बारिश से फतेहाबाद शहर के निचले क्षेत्र में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार जिले में अगले तीन दिनों तक जोरदार बारिश की संभावना जताई जा रही है।