फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद की टोहाना पुलिस ने 90 ग्राम हेरोइन सहित एक तस्कर को पकड़ा, कार भी बरामद

नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 90 ग्राम हेरोइन सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। जिसकी अनुमानित कीमत 3 लाख रुपए है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलवीर पुत्र प्यारा सिंह, निवासी गांव नन्हेड़ी के रूप में हुई है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।जिससे रिमांड के दौरान नशा सप्लायर बारे पूछताछ की जाएगी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशा पंजाब में अपने रिश्तेदार के पास से लेकर आता था। पुलिस आरोपी को पंजाब लेकर जाएगी जहां से सप्लायर को पकड़ा जाएगा। डीएसपी उमेद सिंह ने बताया कि कुलां पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई दलबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम नजदीक नन्हेडी बस अड्डा पर गश्त व चेकिंग अभियान पर थी। इसी दौरान सामने से आ रही एक स्विफ्ट कार को पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने संदिग्ध रूप से वाहन को खेतों की ओर मोड़ने की कोशिश की। गाड़ी अचानक बंद हो गई, जिससे पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए वाहन को घेर लिया और चालक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 90 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जिसकी अनुमानित कीमत 3 लाख रुपए है। आरोपी के विरुद्ध थाना सदर टोहाना में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त वाहन (स्विफ्ट कार) को भी जब्त कर लिया है। आरोपी से पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है, जिससे यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह यह नशीला पदार्थ कहां से लाया था और इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें