टोहाना नगर परिषद की सेनेटरी ब्रांच द्वारा सचिव मनीष कुमार के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जिसके तहत अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों व रेहड़ी चालकों का सामान जब्त कर लिया गया, ताकि दुकानदार दोबारा अतिक्रमण न कर सके। इस दौरान नगर परिषद के सेनेटरी इंस्पेक्टर अजायब सिंह, पुलिस की टीम भी मौजूद रही। टीम द्वारा शहर के रेलवे रोड, चंडीगढ़ रोड, बस स्टैंड रोड से अतिक्रमण हटाया। सचिव ने कहा कि अतिक्रमण करने वालों पर यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।