फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना बस हादसा: परिचालक के हाथों में था स्टेयरिंग, 3 की मौत के मामले में चालक-परिचालक दोनों गिरफ्तार

गांव अमानी के पास सोमवार को चालक परिचालक की लापरवाही से विशाल टूर एंड ट्रेवल की बस पलटने से हुए दर्दनाक हादसे में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 28 यात्री घायल हुए थे। पुलिस ने बस के चालक और परिचालक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को हिसार जेल भेज दिया गया। पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि हादसे के समय बस को ड्राइवर नहीं, बल्कि परिचालक चला रहा था। ड्राइवर लखविंदर साइड में बैठा था। बस की तेज गति होने के चलते परिचालक उसे कंट्रोल नहीं कर पाया और बस सड़क पर झोले मारते हुए इसी लापरवाही के चलते अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। कौन हैं आरोपी सदर थाना प्रभारी बीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक परिचालक जयविंदर है, जो लहरिया गांव का रहने वाला है। वहीं, बस का ड्राइवर लखविंदर गांव भोड़ी का निवासी है। दोनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें