फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना 32 वर्षीय युवक की मौत, शराब के सेवन से तबीयत बिगड़ने की आशंका

संवाद न्यूज एजेंसी टोहाना। उपमंडल के गांव समैन में एक 32 वर्षीय युवक की घर में संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान समैन निवासी सुरेंद्र के रूप में हुई है। सदर थाना प्रभारी साधुराम ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सुरेंद्र शाम को खाना खाकर घर में सो गया था। अगले दिन परिजनों ने जब उसे चेक किया तो वह मृत अवस्था में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रभारी ने बताया कि मृतक के भाई बलबिंदर सिंह के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। बयान के आधार पर डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है और रिपोर्ट का अवलोकन किया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों का कहना है कि सुरेंद्र शराब का सेवन करता था। गिरने से उसे मामूली चोट भी हो सकती है। फिलहाल प्रथम दृष्टया हत्या से जुड़ा कोई मामला नहीं लग रहा। पुलिस ने सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें