फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में नए बस स्टैंड के सामने कार और बाइक की टक्कर, तीन लोग घायल

शहर के नए बाईपास पर बने नए बस स्टैंड के सामने एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल चालक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार महिला सहित तीन घायल हो गए। जिसमें एक 5 साल का बच्चा भी शामिल है। घायलों का इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार राजस्थान के गंगानगर निवासी राजेश कुमार अपनी पत्नी व बच्चों के साथ टोहाना शहर की तरफ आ रहा था तभी कार चालक ने उसे टक्कर मार दी जिससे उनकी मोटरसाइकिल दूर जा गिरी और हादसे में तीनों को चोट आई है। घटना की सूचना पाकर पहुंचे डायल 112 की टीम ने जांच शुरू कर दी है। पुलिसकर्मी ने बताया कि उनके पास सूचना आई थी कि नए बस स्टैंड के सामने सड़क हादसे में तीन घायल हो गए हैं। घायलों के बयान पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें