फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में खेल विभाग के क्लर्क के घर से लाखों के जेवरात और नकदी ले गया चोर, सीसीटीवी में कैद

शहर की मास्टर कालोनी के रहने वाले खेल विभाग में क्लर्क सुरेश कुमार के मकान से अज्ञात चोर लाखों की ज्वेलरी और नकदी चुराकर ले गया है। मकान मालिक ने इसकी शिकायत शहर पुलिस को दे दी है, पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में खेल विभाग कर्मचारी सुरेश कुमार ने बताया कि सर्दी की छुट्टियों के कारण बच्चे अपने नानी के घर पानीपत के नैन गांव में गए हुएं है इसके कारण वह ड्यूटी करने के बाद 7 जनवरी को फतेहाबाद में रुक गया था। जब वह 8 जनवरी को घर वापस आया तो मकान के ताले टूटे हुए थे और अलमारी का लोक भी टूटा हुआ था। उसने बताया कि अज्ञात चोर उसके घर से सोने के जेवरात जिसमे तीन तोले के दो जोड़ी टॉप्स, 1.5 तोले की दो अंगूठी, 5 ग्राम सोने का लॉकेट, 30 तोले की चांदी की चार जोड़ी पाजेब, 7 जोड़ी चुटकी, बच्चों के तीन तोले के चांदफूल, दस ग्राम का चांदी का सिक्का और दो हजार की नकदी चुराकर ले गया है। उसने बताया कि चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो चुकी है जिसके अनुसार चोर करीबन 35 मिनट तक मकान में चोरी को अंजाम देता रहा। उसने बताया कि इससे पहले आरोपी उनके पड़ोसी सुरेंद्र सिंह के घर में घुसा था लेकिन वह कुछ नहीं मिला तो उसके घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। उसने शिकायत शहर पुलिस को दे दी है तथा जल्द आरोपी को काबू करने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें