फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद की भाटिया कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी

नवीन दलाल Updated Fri, 18 Apr 2025 03:53 PM IST

भाटिया कॉलोनी में एक मकान में दिन दहाड़े चोरी का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार दोपहर की बताई गई है। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। जानकारी देते हुए मकान की मालिक नीलम सरदाना ने बताया कि उनके पति वीरेंद्र सरदाना हिसार में लोडिंग का कार्य करते है। वह खुद प्राइवेट स्कूल में अध्यापिका है। उनकी बेटी गीतिका प्राइवेट ऑफिस में नौकरी करती है। आज सुबह दोनों मां बेटी मकान को ताला लगाकर अपनी ड्यूटी पर चली गई। लेकिन दोपहर करीब 12:30 बजे जब उसकी बेटी घर वापस लौटी तो मकान का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। कमरे के अंदर रखी अलमारी से सोने चांदी की जेवरात और नगदी गायब थी। बेटी ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। फिलहाल पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें