फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद सिविल सर्जन ने किया जाखल अस्पताल का औचक निरीक्षण

जाखल में शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ कुलप्रतिभा व डिप्टी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ लाजवंती द्वारा जाखल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें विभाग के लैब, मेडिकल स्टोर सहित वार्ड में मरीजों से भी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली गई। इस मौके पर जाखल के एसएमओ राजेश क्रांति सहित अस्पताल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कुलप्रतिभा ने कहा कि आज जाखल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया है। जिसमें अस्पताल में साफ सफाई व मरीजों से बातचीत की गई है। इसके साथ ही अस्पताल में तैनात चिकित्सा अधिकारी व कर्मियों की ड्यूटी पर मौजूदगी चेक की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि अस्पताल में महिला डॉक्टर सहित कुछ कर्मचारियों की कमी है। इसे लेकर उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों को मिलने वाली आयुष्मान संबंधी योजनाओं के लाभ प्रति भी अस्पताल स्टाफ को दिशा निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें