फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में बीओबी के बीसी पॉइंट में हुई चोरी, 10 हजार से ज्यादा का सामान ले गए चोर

शहर में चोरों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीती रात बैंक ऑफ बड़ौदा के एक बीसी पॉइंट को निशाना बनाकर अज्ञात चोर नकदी और कीमती सामान चोरी कर ले गए। इस मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। वारदात सुबह उस समय खुली जब पड़ोसी ने संचालक को सूचना दी। पीड़ित संजीव कुमार बीओबी का बीसी पॉइंट चलाते हैं। उन्होंने बताया कि रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच चोरों ने दुकान के दोनों ताले और शीशे का ताला तोड़ दिया। सुबह पड़ोसी का फोन आने पर जब वे मौके पर पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। *गल्ले तोड़कर ले गए नकदी और एयरबड्स* संजीव ने बताया, दोनों गल्लों के ताले टूटे पड़े थे। गल्ले में 2500 से 3000-4000 रुपये नकद रखे थे। इसके अलावा 4 महंगे एयरबड्स भी रखे थे, जिनकी कीमत करीब 4-4 हजार रुपये थी। चोर वो भी उठाकर ले गए।" कुल मिलाकर करीब 10 हजार रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। सीटीवी में दिखा लड़का संजीव के मुताबिक दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा पूरी वारदात में चालू था। फुटेज में एक लड़का रात 2 बजकर 15 मिनट के आसपास ताले तोड़कर अंदर घुसता और सामान समेटकर निकलता साफ नजर आ रहा है। संजीव ने फुटेज पुलिस को सौंप दी है। पुलिस ने जल्द कार्रवाई का दिया भरोसा घटना की सूचना मिलते ही संजीव ने थाने में लिखित शिकायत दे दी। पुलिस ने मौके का मुआयना कर सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़कर सामान बरामद किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें