फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना शहर में चाय के खोखे को काटकर चोरी, 10 हजार का सामान ले गए चोर

सुनील कुमार Updated Sat, 18 Jul 2026 04:01 PM IST

संवाद न्यूज एजेंसी टोहाना। शहर में चोरी की वारदातें सामने आई हैं। रतिया रोड पर स्थित एक चाय के खोखे को काटकर अज्ञात चोर नकदी सहित करीब 10 हजार रुपये का सामान ले गए। पीड़ित रोहताश निवासी बुढलाडा कॉलोनी ने सिटी थाना में दी शिकायत में बताया कि वह रतिया रोड पर चाय की दुकान चलाता है। 17 जुलाई की सुबह करीब 6 बजे जब वह पहुंचा तो देखा कि खोखा का हिस्सा कटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। चोर दुकान से दो गैस सिलेंडर, एक हुक्का और गल्ले में रखे 1460 रुपये नकद चोरी कर ले गए। पीड़ित के अनुसार चोरी में करीब 10 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। रोहताश ने आशंका जताई कि वारदात किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा की गई है। उसने पुलिस से आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की मांग की है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें