संवाद न्यूज एजेंसी फतेहाबाद। शहर के भट्टू रोड पर शुक्रवार देर रात को अग्रवाल कॉलोनी के मोड़ पर कार में आग लग गई। कार अंदर से पूरी तरह से जल गई है। लोगों ने सुबह सड़क किनारे आग से जली कार काम को देखा और पुलिस को सूचना दी। हालांकि अभी तक कार के मालिक की पहचान नहीं हुई है और ये भी नहीं पता चल पाया है कि कार में कौन लोग सवार थे। मौके पर हालात ये लग रहा है कि पंजाब नंबर की कार में घटना के समय कोई मौजूद नहीं था। अगर लगने के कारणों को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे है। गाड़ी के नंबर प्लेट पर पंजाब का नंबर है। नंबर के आधार पर पुलिस मालिक का पता लगाने में जुटी है।