टोहाना में नगर परिषद के चेयरमैन और महिला पार्षदों के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में केस दर्ज होने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने से रोष है। सभी ने पुलिस की कार्यवाही पर रोष जताते हुए पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि बुधवार तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया तो शहर की सामाजिक संस्थाओं को लेकर शहर थाना में धरना दिया जाएगा। नगर परिषद चेयरमैन नरेश बंसल ने बताया कि सोशल मीडिया पर फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर हमारे खिलाफ लिखा गया। जिसके बाद एफआईआर दर्ज की गई लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। चेयरमैन ने कहा कि इस मामले में वे सीएम नायब सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक को ज्ञापन दे चुके है। जहां से कार्यवाही का आश्वासन मिला है लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। अब वे पुलिस को चेतावनी देंगे कि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो बुधवार को थाने में धरना दिया जाएगा।