गांव पिरथला के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल को प्रदेश सरकार द्वारा बाहरवी तक अपग्रेड कर दिया है जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला का आभार जताया है। ग्रामीणों ने बराला निवास पर लड्डू बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया तथा स्कूल संबंधित अन्य मांगे भी बराला के समक्ष रखी। बराला ने कहा कि लंबे समय से ग्रामीणों द्वारा सरकार के समक्ष स्कूल को अपग्रेड करने की मांग रखी थी, जिसके बाद से वे लगातार प्रयास कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले से पिरथला, ठरवा, ठरवी, नागला, नांगली, पारता के बच्चो को इसका लाभ मिलेगा।