फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: जिला अध्यक्ष ने मार्केट कमेटी के चेयरमैन राजू मेहता व वाइस चेयरमैन कुलवंत सैनी को दिलवाया कार्यभार

प्रदेश सरकार द्वारा 20 नवंबर को रतिया मार्केट कमेटी का राजू मेहता को चेयरमैन व कुलवंत सैनी को वाइस चेयरमैन नियुक्त किए जाने के बाद वीरवार को भाजपा जिला प्रधान प्रवीण जोड़ा ने मार्केट कमेटी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दोनों नियुक्त पदाधिकारियो को उनके कार्यालय में उन्हे कार्यभार दिलवाया। इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने कहा कि उनकी पार्टी अपने हर कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान देती है और उनका हर कार्यकर्ता पार्टी नीतियों के तहत काम करते हुए जन सेवा का कार्य करने में अग्रणी रहा है और उन्हें पूरी आशा है कि दोनों पदाधिकारी अपनी नियुक्ति को सार्थक करते हुए अपनी जिम्मेवारी को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। नवनियुक्त चेयरमैन राजकुमार मेहता राजू ख़ुम्बर ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी के तहत मार्केट कमेटी पर मार्केट में किस प्रशासन व्यापारी वर्ग और किसानों के बीच कड़ी का काम करते हुए पारदर्शिता से हर समस्या का हल करवाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता अनाज मंडी में सफाई व्यवस्था, व्यापारी और किसानों में एकजुटता रहेगी। वाइस चेयरमैन कुलवंत सैनी ने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करेंगे इस अवसर पर प्रदेश सरकार द्वारा चेयरमैन, वाइस चेयरमैन के साथ नियुक्त किए गए सभी 17 सदस्यों अनूप जल्लोपुर, नवनीत मेहता ,पारस सिंगला, सुखविंदर गोयल, नछतर पिलछिया, अजैब हुकमावाली, जेपी लाली , सूरजभान व सुरेश हसंगा, राधेश्याम नागपुर, गुरुचरण खोखर रतिया, बनवारी लाल कलोठा, जगसीर कमाना ,जोनी सिंह, राधेश्याम , सूरजभान, सुरेश लाली को भी कार्यभार दिया गया इस अवसर पर मार्केट कमेटी सचिव राजकुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, शहरी मंडल अध्यक्ष अंकित सिंगला, भीम लाम्बा, भवानी सिंह, प्रवीण जग्गा, धर्मपाल शर्मा विपिन गोयल, ब्लॉक समिति सदस्य गगन गांधी, ब्लॉक समिति सदस्य प्रेम कंबोज, किशोर नारंग, हेमंत बतरा, रमेश मेहता हडौली,अशोक अलीका , भगवान,चरना सिंह,अंकित टोहाना,सोनू बिश्नोई सहित मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें