फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में कूदनी के पास नहर में मिली अज्ञात युवक की लाश, ढिल्लों की टीम ने निकाला बाहर

नवीन दलाल Updated Thu, 12 Jun 2025 03:27 PM IST

कूदनी के पास नहर में एक अज्ञात युवक की लाश तैरती हुई दिखाई दी। सूचना मिलने पर सहारा रेस्क्यू टीम टोहाना मौके पर पहुंची लेकिन तब तक शव बहते हुए मामूपुर के पास पहुंच चुकी थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सहारा रेस्क्यू टीम के प्रमुख नवजोत सिंह ढिल्लों और उनकी टीम के सदस्यों ने बिना समय गंवाए नहर में छलांग लगाई और साहसिक प्रयास करते हुए शव को सुरक्षित किनारे तक पहुंचाया। इसके पश्चात टीम की एंबुलेंस द्वारा शव को टोहाना के सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में पहचान के लिए 72 घंटे के लिए रखवाया गया है। शव की स्थिति अत्यंत क्षतिग्रस्त और सड़ी-गली अवस्था में थी, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि डेड बॉडी करीब 5 से 7 दिन पुरानी हो सकती है। युवक के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था।मृतक की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। मृतक के एक हाथ में "जय श्री राम" लिखा हुआ कड़ा पाया गया है, जो उसकी पहचान में सहायक हो सकता है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा पोस्टमॉर्टम और अन्य कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संबंधित सभी थानों और चौकियों को जानकारी भेजी जा चुकी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें