गांव भिरड़ाना में घर में घुसकर फायरिंग करने के मामले में पकड़े गए आरोपियों जिला जींद गांव मुआना निवासी साहिल, कैथल के गांव रेहड़ा निवासी गुरमीत और कैथल के सुभाष नगर निवासी रमन को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से पुलिस ने आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल किए गए पिस्तौल की बरामद करनी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि इसमें मुख्य आरोपी कैथल के गांव रेहड़ा निवासी गुरमीत है जो कि मौसेरी बहन के गांव भिरड़ाना में पति को छोड़कर दूसरे के साथ प्रेम प्रसंग के चलते नाराज था। इसी के चलते उसने अपने दोस्त साहिल और रमन को साथ लेकर शनिवार रात को फायरिंग की थी। फायरिंग से गांव भिरड़ाना निवासी कलावती और उसका दोहता राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल लाया गया और फिर प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। मामले में थाना सदर पुलिस घायल महिला कलावती के ब्यान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर चुकी है।