टोहाना के निजी अस्पताल से मोबाइल फोन व अन्य सामान चोरी करने के मामले में थाना सिटी टोहाना पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान सलमान उर्फ कालिया निवासी वार्ड नं. 2, बाबा बूटा शाह बस्ती, टोहाना के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी 5 अन्य वारदातों में भी शामिल रहा है जो नशे करने का आदि है। आरोपी के खिलाफ चंडीगढ़ रोड चौकी पुलिस में बाइक चोरी का मामला दर्ज है। चोरी की बाइक से उसने गांव अकावली में बैंक में चोरी का प्रयास किया था।