फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : टोहाना में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के विरोध को लेकर एकत्रित हुए किसान

हरियाणा के फतेहाबाद के टोहाना में रविवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अनाज मंडी में जनसभा को संबोधित करने पहुंचेंगे। इसको लेकर किसानों द्वारा पहले से विरोध का ऐलान किया गया। अनाज मंडी में मुख्यमंत्री सिरसा लोकसभा से बीजेपी के उम्मीदवार अशोक तंवर के पक्ष में जनसभा करेंगे। वहीं रविवार को किसान टोहाना में एकत्रित हुए और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए किसानों को हिरासत में ले लिया। पांच बसों में किसानों को भरकर पुलिस थाने ले जाया जा रहा है। मीडिया से बातचीत करते हुए किसानों ने कहा कि वह सरकार से सवाल करने के लिए पहुंचे थे, लेकिन सरकार इतनी डरी हुई है कि वह किसानों से बात ही नहीं करना चाहती। पुलिस बल के द्वारा किसानों को हिरासत में ले लिया गया है। किसानों का कहना है कि उनका विरोध लगातार जारी रहेगा और वह बीजेपी और बीजेपी के नेताओं से सवाल करते रहेंगे। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें