टोहाना शहर के रामनगर इलाके में 37 वर्षीय किराना दुकानदार ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। दुकानदार ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें एक पुलिसकर्मी सहित छह लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। शहर थाना पुलिस ने मृतक सतविंदर उर्फ अनूप के पिता की शिकायत पर सुसाइड नोट में लिखे गए नामों के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।