फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: एसवीएम स्कूल का वार्षिक उत्सव कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों ने दी प्रस्तुति

शहर के रेलवे रोड स्थित अग्रवाल भवन में सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल परिसर का वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से हरियाणा बीजेपी के नेता जवाहर सैनी, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण जोड़ा व नगर परिषद अध्यक्ष नरेश बंसल ने शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर स्कूल चेयरमैन बलदेव सैनी व प्रिंसिपल नीरू सैनी द्वारा सभी का जोरदार स्वागत किया गया। मां सरस्वती की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा सुंदर-सुंदर प्रस्तुति दी गई जिनकी जमकर सराहना की गई और वर्ष भर में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें