आकाश कॉलेज परिसर में गुरु तेग बहादुर के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर हरियाणा सिख गुरु द्वारा प्रबंधक कमेटी सदस्य बलविंदर सिंह ने शिरकत की जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर धमतान साहिब गुरुद्वारा परिसर से चरणजीत सिंह प्रचारक व सहयोगी महावीर नैन पहुंचें। बलविंदर सिंह ने सिख इतिहास के बारे में बताया और सिख इतिहास के गौरवमय पल को दोहराया। प्रचारक रणजीत सिंह ने गुरु तेग बहादुर की जन्म, दार्शनिक जीवन के बारे बताया और अपने धर्म परिवर्तन न करने पर मुगल हुकूमत के द्वारा दी उनको अनेक प्रकार की यातनाएं दी गई। गुरु तेग बहादुर ने हिंदू धर्म के लिए अपने सिर कलम करवाकर अपने प्राणों की आहुति। इस अवसर पर संस्था में पंहुचने पर प्राचार्य बलजीत सिंह ने अतिथियों को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया।