फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में राजकीय कन्या स्कूल टोहाना में 'स्टॉप डायरिया' पर नुक्कड़ नाटक

नगर परिषद के सहयोग से राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों द्वारा "स्टॉप डायरिया" विषय पर जागरूकता आधारित नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नाटक के माध्यम से छात्राओं ने स्वच्छता के महत्व को बेहद प्रभावी ढंग से दर्शाया। सुरक्षित पेयजल का उपयोग, भोजन से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ धोने की आदत तथा डायरिया से बचाव के उपायों पर विशेष जोर दिया गया। कलाकारों ने आमजन को बताया कि थोड़ी सी लापरवाही से डायरिया जैसी बीमारियां फैल सकती हैं, इसलिए साफ-सफाई को जीवनशैली का हिस्सा बनाना जरूरी है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को चार प्रकार के डस्टबिन के बारे में भी जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि गीला, सूखा, प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट को अलग-अलग डस्टबिन में डालना क्यों आवश्यक है। पृथक्करण से न केवल पर्यावरण स्वच्छ रहता है, बल्कि कचरे का सही निस्तारण भी संभव होता है। नगर परिषद के अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। स्कूल प्राचार्या सहित बड़ी संख्या में छात्राएं और स्टाफ कार्यक्रम में मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें