फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में बाला जी मंदिर में गर्मी में लगाई ठंडे मीठे पानी की छबील

टोहाना के हिसार रोड स्थित बाला जी मंदिर परिसर के बाहर पिछले 8 दिनों से लगातार ठंडे मीठे पानी की छबील लगाई जा रही है जिससे रोजाना सैकड़ों लोगों की प्यास बुझाई जाती है। संस्था द्वारा लगातार कई वर्षों से ज्येष्ठ के महीने में यह अभियान चलाया जाता है ताकि हर व्यक्ति को गर्मी में पीने का पानी मिल सके। पुजारी घनश्याम शर्मा ने कहा कि गर्मी में प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य माना गया है इसी के चलते मंदिर के बाहर पानी की छबील लगाई जाती है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा लगातार गर्मी बढ़ रही है इसलिए बेजुबान जानवरों की मदद के लिए घर के बाहर पानी की व्यवस्था की जाए ताकि उनकी भी सेवा हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें