फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: खिलाड़ियों के सहयोग से नशे को खत्म करने के लिए अभियान चलाएगी शहर पुलिस

शाहिल शर्मा Updated Tue, 27 May 2025 03:32 PM IST

शहर पुलिस द्वारा नशे से निपटने के लिए विशेष अभियान की शुरुआत की जाएगी जिसके तहत खिलाड़ियों को साथ लेकर नशे के विरुद्ध जागरूकता रैली निकाली जाएगी। यह जानकारी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह ने दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत सुबह के समय भी रेड की जाती है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को साथ लेकर इस अभियान को सफल किया का सकता है जिसके तहत वे कुछ दिन पहले मानव स्पोर्ट्स फाउंडेशन में जाकर खिलाड़ियों से मिले थे जिसके बाद अब अन्य कार्यक्रम चलाए जाएंगे। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस द्वारा नशा तस्करी में पकड़े लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने, उनकी संपत्ति अटैच करने का कार्य किया का रहा है। प्रहलाद सिंह ने बताया कि नशे को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस कार्रवाई के साथ सामाजिक लोगों का साथ आना भी जरूरी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें