फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: एसपी निकिता ने शहर थाने का किया औचक निरीक्षण

जिले की नव नियुक्त पुलिस कप्तान निकिता खट्टर ने टोहाना सिटी थाने में पहुंचकर औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों की बैठक लेकर नशा रोकने को लेकर उचित दिशा निर्देश भी दिए। इस बैठक में डीएसपी जय भगवान, शहर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह और चंडीगढ़ रोड चौकी प्रभारी ओम प्रकाश जांगड़ा सहित अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे। इस बैठक के बाद एसपी ने शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को भी सुना और कार्रवाई की बात कही है, एसपी के समक्ष शिकायतकर्ता ने विपिन कुमार ने आर्म्स एक्ट मामले में आरोपी द्वारा फर्जी कागजात पर जमानत पर चल रहे व्यक्ति पर कार्रवाई की मांग की, साथ ही कन्हडी निवासी अन्य व्यक्ति ने जमीन धोखाधड़ी मामले में पुलिस कार्रवाई की मांग की है जिस पर एसपी ने उचित कार्रवाई आश्वासन भी दिया है। पत्रकारों से बातचीत में एसपी निकिता खट्टर ने बताया कि शहर थाना में औचक निरीक्षण के लिए पहुंची थी जहां एनडीपीएस को लेकर उचित दिशा निर्देश दिए गए हैं, शहर थाना से सम्बन्धित जो भी मुकदमे है उनको रिव्यू किया गया है। नशा तस्करों पर कार्यवाही की रणनीति पर कहा कि जो भी नशा तस्कर है उनके खिलाफ एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज किए जाएंगे, साथ ही जो जेल से आने के बाद नशा बेचते हैं यह आदत अपराधी है उनके ऊपर भी शिकंजा कसते हुए एक साल के लिए जेल भेजा जाएगा, जो कमर्शियल केसों में है उनकी प्रॉपर्टी अटैच किया जाए। जो भी शिकायतकर्ता आए थे उनकी बात को सुना गया है आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें