फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: अदालत में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर एसपी ने ली समीक्षा बैठक

शाहिल शर्मा Updated Mon, 05 Jan 2026 04:50 PM IST

पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने जिले में अदालतों से संबंधित पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी, समयबद्ध एवं तकनीक-आधारित बनाने के उद्देश्य से पुलिस लाइन स्थित एनजीओ मेस के मीटिंग हॉल में प्रोसिक्यूशन एवं न्यायालय से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण यूनिटों की एक विस्तृत समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में डीएसपी सदर एवं ट्रैफिक जगदीश कुमार, इन्चार्ज प्रोसिक्यूशन सेल, इन्चार्ज एस्कॉर्ट गार्ड, इन्चार्ज सम्मन स्टाफ, इन्चार्ज आईटी सेल, इन्चार्ज कोर्ट सिक्योरिटी तथा जिले के सभी पैरवी अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य न्यायालयीन कार्यों में समन्वय बढ़ाना और अभियोजन प्रक्रिया को अधिक मजबूत बनाना रहा। बैठक के दौरान न्यायालयों में लंबित मामलों की स्थिति, समन व वारंट की तामीली, अभियोजन की गुणवत्ता, पेशियों पर समय पर उपस्थिति, कैदी एस्कॉर्ट व्यवस्था, कोर्ट सुरक्षा तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग जैसे विषयों पर गहन चर्चा की गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें