फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: शहर के मॉडल टाउन में जनस्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से गिरा कई वर्ष पुराना पेड़, रोड हुआ जाम

शहर के मॉडल टाउन क्षेत्र में जनस्वास्थ्य विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। विभाग द्वारा पाइपलाइन की लीकेज ठीक करने के लिए की गई पेड़ के साथ की गई खुदाई के चलते सोमवार सुबह एक बड़ा और कई साल पुराना कीकर का पेड़ अचानक जड़ से उखड़कर सड़क पर गिर गया। गनीमत यह रही कि हादसा सुबह के वक्त हुआ जब सड़क पर यातायात कम था। जानकारी के अनुसार, मॉडल टाउन की मुख्य सड़क पर पिछले कुछ दिनों से पेयजल की पाइपलाइन में लीकेज की समस्या चल रही थी। इसे ठीक करने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने मशीन से खुदाई की थी। आरोप है कि विभाग ने पेड़ की जड़ों के बिल्कुल करीब गहरा गड्ढा खोद दिया और उसे उसी अवस्था में छोड़ दिया। पानी के रिसाव और मिट्टी के कटाव के कारण पेड़ की जड़ें कमजोर हो गईं, जिसके परिणामस्वरूप सोमवार सुबह यह पेड़ अचानक सड़क के बीचों-बीच गिर गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें