जाखल में शनिवार दोपहर के समय बड़ा हादसा होने से टल गया। एक स्विफ्ट गाड़ी में एक परिवार हिसार के आदमपुर से जाखल के रास्ते मोहाली जा रहा थे कि जाखल में तलवाड़ा रोड पर उनकी गाड़ी से अचानक धुंआ निकलने लगा। जिससे उन्होंने गाड़ी को रोक लिया और परिवार को तुरन्त बाहर निकाल लिया। जिसके बाद राहगीरों की मदद से डायल 112 व फायर बिग्रेड की गाड़ी को सूचना दी गई। मोके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने तुरन्त आग पर काबू पा लिया। जिसके बाद परिवार को बड़ा हादसा होने से बचा लिया गया। गाड़ी मालिक रामनिवास ने बताया कि वह आदमपुर से जाखल होते हुए मोहाली पंजाब में जा रहे थे की जाखल के पास आकर अचानक यह हादसा हो गया। जिसके बाद राहगीरों की मदद से इस हादसे पर काबू पा लिया गया है। गाड़ी में आग पर काबू पाने के बाद गाड़ी को मैकेनिक के पास लेकर जाएगा।