फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: सब्जी मंडी यूनियन के सीताराम सैनी बने प्रधान, 35 मतों से दर्ज की जीत

सब्जी मंडी यूनियन के चुनाव में सीताराम सैनी ने प्रधान पद पर दूसरी बार जीत दर्ज की है। सब्जी मंडी के आढ़तियों और व्यापारियों का भरोसा अभी भी सैनी के नेतृत्व पर बरकरार है। मंडी में कुल 70 पंजीकृत मतदाता थे, जिनमें से 69 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव के दौरान मुकाबला काफी रोचक रहा, लेकिन मतगणना शुरू होते ही सीताराम सैनी ने एकतरफा बढ़त बना ली। सीताराम सैनी ने अपने प्रतिद्वंद्वी विनोद को 35 वोटों के अंतर से हरा दिया। केवल 1 वोट रद्द या अनुपस्थित श्रेणी में रहा। जीत की घोषणा के बाद समर्थकों ने पगड़ी और ढोल के साथ नवनिर्वाचित प्रधान का स्वागत किया। इस अवसर पर सीताराम सैनी ने सभी आढ़तियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा यह जीत मेरी नहीं, बल्कि मंडी के हर उस व्यापारी की है जिसने मुझ पर विश्वास जताया है। लगातार दूसरी बार सेवा का मौका मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने आश्वस्त किया कि पिछले कार्यकाल के अधूरे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने विशेष रूप से मंडी की सफाई व्यवस्था, सुरक्षा और बिजली-पानी की समस्याओं को दुरुस्त करने का वादा किया ताकि किसानों और व्यापारियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें