फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के रतिया में दुकान खाली कराने के विवाद में दुकानदार की मौत; परिजनों ने लगाया धक्का-मुक्की और धमकी का आरोप

रतिया क्षेत्र के गांव नंगल में दुकान के मालिकाना हक को लेकर चल रहे विवाद ने उस समय दुखद मोड़ ले लिया, जब 46 वर्षीय दुकानदार सतपाल सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि दुकान के पूर्व मालिक द्वारा की गई धक्का-मुक्की और मानसिक प्रताड़ना के कारण सतपाल की तबीयत बिगड़ी, जो अंततः जानलेवा साबित हुई। मृतक के भाई सुखदेव सिंह के अनुसार, सतपाल पिछले 15 वर्षों से गांव में किरयाने की दुकान चला रहा था। यह दुकान उसने करीब 15 साल पहले 45 हजार रुपये में ओमप्रकाश नामक व्यक्ति से खरीदी थी। हालांकि, इस दुकान को लेकर पिछले कुछ समय से कोर्ट में विवाद चल रहा था। पूर्व मालिक ओमप्रकाश, अपनी पत्नी और बेटे के साथ दुकान पर पहुँचा।ओमप्रकाश ने दावा किया कि कोर्ट का फैसला उसके पक्ष में आ गया है और सतपाल को तुरंत दुकान खाली करने को कहा।जब सतपाल ने अदालती आदेश के दस्तावेज दिखाने की मांग की, तो बहस बढ़ गई। आरोप है कि ओमप्रकाश और उसके परिवार ने सतपाल के साथ बदसलूकी और धक्का-मुक्की की। इस घटना के बाद सतपाल गहरे मानसिक तनाव में आ गया और अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई।सतपाल की बिगड़ती हालत देख परिजन उसे तुरंत रतिया के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां से उसे फतेहाबाद और फिर गंभीर हालत में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे तीन अविवाहित बच्चों को छोड़ गया है, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक सतपाल के भाई सुखदेव सिंह ने बताया किइस मामले को लेकर पहले भी कई बार पंचायतें हुई थीं। ओमप्रकाश और उसका बेटा बिना किसी कानूनी नोटिस के लगातार दुकान खाली करने की धमकियां दे रहे थे गांव के गणमान्य व्यक्तियों चंद्रभान, छिद्रपाल और सुरेश ने भी पुष्टि की है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से तनातनी चल रही थी। पुलिस को इस संबंध में औपचारिक शिकायत सौंप दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्हें शिकायत मिल चुकी है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें