अग्रवाल सभा के प्रधान पद के चुनाव हेतु 10 प्रत्याशियों में से 7 ने अपना नामांकन वापस ले लिया।जिसके चलते अब तीन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। यह जानकारी चुनाव प्रबंधन कमेटी से दया प्रकाश गुप्ता व सुरेश सिंगला ने दी। उन्होंने बताया कि सुरेंद्र गर्ग, कृष्ण बंसल और राजीव गुप्ता के बीच चुनाव करवाया जाएगा। यह चुनाव 11 मई को अग्रवाल भवन में होगा जिसमें 439 सदस्य मत का प्रयोग करेंगे। ये सभी चुनाव के दिन मैदान में भाग लेने के लिए अपना पहचान पत्र लेकर आएंगे।