फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहाबाद के टोहाना में बस स्टैंड से स्कूटी चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद

टोहाना के डांगरा रोड स्थित बस स्टैंड से अज्ञात चोर एक स्कूटी चोरी कर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित स्कूटी मालिक अंकित मेहता ने इसकी शिकायत शहर पुलिस को दी, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। चोरी की यह पूरी वारदात बस स्टैंड पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसकी फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है। अंकित मेहता ने बताया कि 24 मार्च को दोपहर करीब 3:15 बजे वह अपनी स्कूटी लेकर बस स्टैंड पहुंचा था और उसे खड़ा करके एक दुकान में चला गया। महज 15 मिनट बाद जब वह लौटा तो उसकी स्कूटी गायब थी। काफी तलाश करने के बावजूद उसे स्कूटी नहीं मिली। पीड़ित ने बताया कि स्कूटी के कागजात भी डिक्की में रखे हुए थे, जिससे परेशानी और बढ़ गई है। उसने पुलिस से चोरी हुए वाहन को जल्द बरामद करने और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है। शहर पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 379 के तहत केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें