फतेहाबाद के भूना रोड फ्लाईओवर के ऊपर मंगलवार अलसुबह सडक़ हादसा हो गया। सिरसा की तरफ से आ रही कार ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार सिरसा के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.अभय की पत्नी ममता चौधरी की मौत हो गई। इसके अलावा मृतका की बेटी 20 वर्षीय मन्नत और आस्ट्रेलिया से आई बहन शिखा घायल हो गए। तीनों कार में सवार होकर गुरूग्राम जा रहे थे।